फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   2450 tons of 12-32-16 fertilizer arrived for potato and apple crops

Una News: आलू और सेब की फसल के लिए पहुंची 2450 टन 12-32-16 खाद

Thu, 18 Dec 2025 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
2450 tons of 12-32-16 fertilizer arrived for potato and apple crops
प्रदेश भर में वितरित होगी खाद, आने वाले दिनों में जोर पकड़ेगी आलू की बिजाई
विज्ञापन

जिले में 1000 हेक्टेयर के आसपास होती है आलू की चार माह वाली बिजाई


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आलू की चार माह वाली फसल और सेब उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। दोनों फसलों के लिए अत्यंत आवश्यक मानी जाने वाली 12-32-16 उर्वरक खाद की खेप प्रदेशभर के गोदामों में पहुंच चुकी है। इफको की ओर से सभी जिलों में आवश्यकता के अनुसार उर्वरक का वितरण किया गया है। प्रदेश में कुल 2450 टन 12-32-16 खाद की खेप आई है।
जानकारी के अनुसार ऊना जैसे मैदानी जिलों में इस समय आलू की चार माह वाली फसल की बिजाई की तैयारी चल रही है। आलू की फसल में बिजाई से पहले 12-32-16 खाद का छिड़काव किया जाता है। बेहतर पैदावार के लिए किसान डीएपी (डाया) खाद का भी उपयोग करते हैं। किसानों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उर्वरक की खेप जारी की गई है।
विज्ञापन

वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दियों के मौसम में सेब के पौधों के लिए भी इस खाद का उपयोग किया जाता है। उल्लेखनीय है कि जारी की गई कुल खेप में से 700 टन खाद अकेले ऊना जिले के लिए आवंटित की गई है, जबकि अन्य जिलों में भी मांग के अनुसार खाद भेजी गई है। किसानों सुरेंद्र कुमार, देसराज, दीपक सैनी, जसविंद्र सिंह और राजेश कुमार ने बताया कि आलू की फसल के लिए 12-32-16 खाद बेहद महत्वपूर्ण है। यह पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आलू की फसल जड़ों में तैयार होती है, इसलिए जड़ों की बेहतर वृद्धि के लिए डाया खाद का उपयोग जरूरी है। किसानों ने बताया कि जहां कुछ किसानों ने पहले ही खाद की व्यवस्था कर ली थी, वहीं कई किसान नई खेप का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक माशोक अहमद ने बताया कि किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए खाद की खेप जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सभी गोदामों में खाद उपलब्ध है और किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार इसकी खरीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed