फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   2350 students from 100 schools took the test survey exam.

Una News: 100 स्कूलों के 2350 विद्यार्थियों ने दी परख सर्वेक्षण परीक्षा

Thu, 05 Dec 2024 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
2350 students from 100 schools took the test survey exam.
ऊना में ​ परख परीक्षा देते हुए विद्यार्थी।संवाद
तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के बच्चों का परखा ज्ञान
विज्ञापन

निरीक्षण टीमों की निगरानी में हुआ परीक्षा का आयोजन
जिलेभर के स्कूलों में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सर्वेक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के 100 विद्यालयों में बुधवार को परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 से जुड़ी परीक्षा करवाई गई। यह परीक्षा विभिन्न निरीक्षण टीमों की निगरानी में हुई। जिन स्कूलों में बुधवार को आयोजन हुआ, उनमें सरकारी के साथ निजी स्कूल भी शामिल रहे। केंद्र से आई निरीक्षण टीम के अलावा शिक्षा उपनिदेशक और सीबीएसई की टीम भी परीक्षा की देखरेख में मौजूद रही। जिलेभर के स्कूलों में यह परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार जिन स्कूलों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया, उनमें 32 स्कूलों में तीसरी, 31 में छठी और 37 में नौवीं कक्षा की परीक्षा ली गई। परख सर्वेक्षण में तीसरी कक्षा के 694 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छठी कक्षा से 714 और नौवीं कक्षा से 942 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। तीनों कक्षाओं से कुल 2350 बच्चों ने इस सर्वेक्षण परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा की निगरानी के लिए फील्ड पर्यवेक्षकों के साथ सीबीएसई की ओर से विशेष ऑब्जर्वर ने भी परीक्षा के आयोजन पर नजर रखी। हर कक्षा में परीक्षा देने वालों की अधिकतम संख्या 30 रही। केंद्र की निरीक्षण टीम के अलावा जिला शिक्षा विभाग की टीम भी परीक्षा आयोजन का निरीक्षण करने के लिए दिनभर डटी रही।
विज्ञापन

उपनिदेशक राजेंद्र कौशल और प्रधानाचार्य निरीक्षण अतुल सूद की अगुवाई में बनाई गई टीम ने करीब 12 स्कूलों का निरीक्षण किया। इनमें रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सलोह, टैगोर पब्लिक स्कूल कांगड़, राजकीय पाठशाला कांगड़, पालकवाह, एसडी पब्लिक पालकवाह, केपीएस चंदपुर, गुरपलाह उच्च और प्राथमिक स्कूल व दशमेश पब्लिक स्कूल पालकवाह शामिल रहे। इस दौरान परीक्षा के सुनियोजित आयोजन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। हालांकि, किसी केंद्र में कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परख परीक्षा को लेकर इस बार शिक्षा निदेशालय व सरकार ने काफी गंभीरता दिखाई है। बीते कई दिन से स्कूलों में विशेष पीरियड लगाकर बच्चों की तैयारी करवाई जा रही थी। बीते मंगलवार को भी परख सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया ने तैयारियों के लिए स्कूलों में आयोजित की जा रही परख गतिविधियों की प्रगति की निगरानी के लिए जिला ऊना के विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान तीसरी, छठी व नौवीं कक्षा के छात्रों से बातचीत की।


परख सर्वेक्षण की परीक्षा का आयोजन शानदार रहा है। बच्चों ने अनुशासन में रहते हुए हिस्सा लिया और निरीक्षण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई। इस सर्वेक्षण के लिए बच्चों की कई दिन से तैयारी करवाई जा रही थी। उम्मीद है कि प्रदेश का प्रदर्शन इस बार काफी सुधरेगा।
राजेंद्र कौशल, उपनिदेशक, जिला उच्च शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed