फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   23 NCC cadets were awarded A certificates.

Una News: 23 एनसीसी कैडेट्स को प्रदान किया ए सर्टिफिकेट

Tue, 18 Nov 2025 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
23 NCC cadets were awarded A certificates.
जोल (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकोली में मंगलवार को विशेष समारोह का आयोजन कर 23 एनसीसी कैडेट्स को ए सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीसी एएनओ प्रिया शर्मा ने की। प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह ने कहा कि यह सर्टिफिकेट प्राप्त करना कैडेट्स के अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है। कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में एनसीसी से मिले अनुभवों और कौशलों को अपनाने की सलाह दी। प्रिया शर्मा ने कहा कि आज का दिन सभी कैडेट्स के लिए गर्व का क्षण है। ए सर्टिफिकेट केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह आपके समर्पण, अनुशासन और देशभक्ति का परिणाम है। एनसीसी का आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन आपके जीवन का पथ प्रदर्शक बनाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह, एनएसएस अधिकारी पूजा कुमारी, स्कूल स्टाफ सहित अन्य कैडेट उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed