{"_id":"65ac196318ae63c2b70a6c4e","slug":"220-children-appeared-for-jnv-entrance-exam-una-news-c-93-1-una1001-15760-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना में 2,220 बच्चों ने दी जेएनवी की प्रवेश परीक्षा, 370 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना में 2,220 बच्चों ने दी जेएनवी की प्रवेश परीक्षा, 370 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
Sun, 21 Jan 2024 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
ऊना में जेएनवी परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करते शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ।स्रोत स्वयं
ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से शनिवार को जिला ऊना में छठीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा ली गई। जिला ऊना के 14 केंद्रों में सीसीटीवी की निगरानी में 2,220 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा के लिए कुल 2590 बच्चों ने आवेदन किया था, लेकिन 370 बच्चे गैरहाजिर रहे।
परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर बाद 1:30 बजे तक हुई। इसमें सरकारी स्कूलों सहित निजी स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। बता दें कि हर साल जेएनवी समिति नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले बच्चों की प्रवेश परीक्षाएं करवाती है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को ही जेएनवी में छठी कक्षा की पढ़ाई करने का मौका मिल पाता है।
जिला शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने बताया कि अंब, बंगाणा, हरोली और ऊना में 14 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें जीएसएसएस अंब के कुल 240 में 209, चुरूडू में 223 में 202, बंगाणा में 216 में 200, थानाकलां में 219 में 181, बढेड़ा राजपूतां में 144 में 117, घनारी में 144 में 120, गोंदपुर बनेहड़ा में 144 में 107, मुबारिकपुर में 147 में 125, हरोली में 144 में 123, दुलैहड़ में 316 में 275, बाल स्कूल ऊना में 168 में 148, नंगड़ां में 168 में 153, देहलां में 168 में 135, रायंसरी में 149 में से 125 बच्चे परीक्षा में उपस्थित हुए। कुल 2590 में से कुल 2220 बच्चों ने परीक्षा दी और 370 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परीक्षा का आयोजन सफल रहा और बच्चों ने अनुशासन में रहकर परीक्षा दी।