फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   110 करोड़ रुपये से बनेगा मंदली-लठियाणी पुल: कंवर

110 करोड़ रुपये से बनेगा मंदली-लठियाणी पुल: कंवर

Sun, 24 Feb 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
110 करोड़ रुपये से बनेगा मंदली-लठियाणी पुल: कंवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लठियाणी/थानाकलां (ऊना)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लगभग 110 करोड़ से मंदली-लठियाणी पुल का निर्माण किया जाएगा। जबकि पुल के लिए लगभग 56 करोड़ से एप्रोच रोड भी बनेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज इस ऊना-मंदली राष्ट्रीय उच्च मार्ग की आधारशिला रख दी है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार और सांसद अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने थानाकलां में पशु चिकित्सालय का शुभारंभ करने के अवसर पर दी। उनके साथ सांसद अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहे। इससे पहले उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के परोइयां, रायपुर, थड़ा, बोहरू, मंदली, बुढवार, छपरोह, थानाकलां पंचायतों में लगभग एक करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इनमें ग्राम पंचायत परोइयां में 5-5 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले तीन संपर्क मार्ग, ग्राम पंचायत रायपुर में 8 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग, ग्राम पंचायत थड़ा में 5-5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो संपर्क मार्ग, ग्राम पंचायत मंदली में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग, ग्राम पंचायत थानाकलां में 10 लाख रुपए से बनने वाले सामुदायिक सभागार, ग्राम पंचायत छपरोह में 15 लाख से बनने वाला पंचायत भवन, ग्राम पंचायत बुढवार में 5 एवं 10 लाख से निर्मित होने वाले दो संपर्क मार्ग और इसी पंचायत में 3 लाख से निर्मित होने वाले सामुदायिक केंद्र डोह और 5 लाख से बनने वाले सामुदायिक केंद्र शिव टीला खोली का निर्माण कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंवर ने बांटे 100 गैस कनेक्शन
इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रायपुर मैदान, थड़ा व बोहरू पंचायतों में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना व प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत लगभग 100 घरेलू गैस कनेक्शन का वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने आगामी बजट में उज्ज्वला और गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत साल में एक अतिरिक्त रिफिल फ्री में देने का प्रावधान किया है। इसके लिए बीस करोड़ का बजट रखा गया है। इस अवसर पर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed