{"_id":"5beda480bdec2269796aa5ff","slug":"21542300800-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर अंधेरे में डूबे रहे दर्जनों गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर अंधेरे में डूबे रहे दर्जनों गांव
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
black out
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। जिले में बुधवार देर शाम चली तेज हवा के कारण दर्जनों गांवों में बिजली सप्लाई बंद रही। वीरवार को भी कई गांवों में बाद दोपहर बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी। हालांकि किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव कोटला कलां, अजनोली, डंगोली, बरनोह, समूर कलां, डंगेहड़ा, कुरियाला एवं झंबर समेत कई गांवों में बिजली सप्लाई पूरी रात बंद रही। इससे रात भर गांव अंधेरे में डूब गए। सुबह के समय भी विद्युत सप्लाई बहाल होने के कारण लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों दीपक शर्मा, राज कुमार, रमन कुमार, विजय सिंह ने कहा कि बिजली बोर्ड द्वारा हर सप्ताह फीडरों और लाइनों की मरम्मत के लिए पूरा-पूरा दिन बिजली बंद रखी जाती है। इसके बावजूद थोड़ी सी हवा चलने पर पेड़ों की टहनियां बिजली की सप्लाई र्लानों में फंस जाती हैं और फॉल्ट का कारण बनती है। इसके चलते लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बुधवार रात को जरा सी हवा के कारण घंटों तक लंबे बिजली कट सहने पड़ रहे हैं। उन्होंने डीसी राकेश कुमार प्रजापति से मांग की है कि बिजली बोर्ड की कार्य प्रणाली में सुधार लाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।