फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   43 स्कूलों ने नहीं भेजे इंस्पायर अवार्ड के नामांकन

43 स्कूलों ने नहीं भेजे इंस्पायर अवार्ड के नामांकन

Mon, 27 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
43 स्कूलों ने नहीं भेजे इंस्पायर अवार्ड के नामांकन
school

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत अब तक करीब 361 स्कूलों का पंजीकरण हुआ। इन स्कूलों में 318 सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के नामांकन जिला नोडल अधिकारी के पास पहुंचे हैं। 43 स्कूलों के मुखियाओं ने अभी भी नामांकन नहीं भेजे हैं।

इंस्पायर अवार्ड योजना के जिला नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि निजी स्कूलों में अजंता स्कूल लालूवाल, आनंद भवन स्कूल बसोली, एन्ग्लोवेदिक स्कूल घालुवाल, एरियन स्कूल सलोह, बाल भारती स्कूल बाथू, डीएवी स्कूल लठियानी, डीडीएम स्कूल बनेहड़ा, डनस्टन स्कूल टकारला, गुरु नानक स्कूल दिलवां, ज्ञान दर्शन स्कूल दयोली, हिमालयन स्कूल भंजाल, जय भारत स्कूल नारी, जेआर स्कूल मॉडल मैहतपुर, केवी स्कूल धुसाड़ा, केवे स्कूल सलोह, लिटल फेरी स्कूल दौलतपुर, लोर्ड कृष्णा स्कूल कोटला कलां, माता सत्यवती स्कूल बंगाणा, एमआईडीएवी स्कूल मैहतपुर, मॉडर्न स्कूल मैडी, माउंट कार्मल स्कूल रक्कड़, माउंट एवरेस्ट स्कूल मैहतपुर, माउंट एवरेस्ट स्कूल बढेड़ा, पीएमआर स्कूल रपोह मिसरा, एसएस मॉडल स्कूल पीपलू, एसवीएमएस स्कूल पंजावर, सरस्वती स्कूल रामपुर, सरस्वती बाल मंदिर स्कूल संतोषगढ़, एसडी स्कूल पाल्कवाह, शांति निकेतन स्कूल लठियाणी, शिवा स्कूल कुरियाला, शिवालिक हिल स्कूल अंब, श्री बीआरएन मॉडल स्कूल, गुरु पब्लिक स्कूल टक्का, साईं बाबा स्कूल नंगल, सन राइज स्कूल सलोह, एसवीएन स्कूल नैहरियां, स्वास्तिक स्कूल मलाहात, टैगोर स्कूल कांगड़, यूएस ग्लोबल स्कूल संघनई, युनिवर्सल स्कूल अंदौरा, विवेकानंद स्कूल लालुवाल के प्रमुखों ने अभी तक नामांकन पत्र नहीं भेजे हैं।
विज्ञापन


जिला नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इन स्कूलों के प्रमुखों को 31 अगस्त तक नामांकन भेजने का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि समय पर नामांकन न भेजने वाले स्कूल प्रमुखों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर जवाब-तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed