{"_id":"5b127ec84f1c1ba66e8b5d2e","slug":"21527938760-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना-संतोषगढ़ सड़क की टारिंग का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना-संतोषगढ़ सड़क की टारिंग का काम शुरू
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Road Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
ऊना-संतोषगढ़ सड़क एक करोड़ 25 लाख की लागत से चकाचक होगी। इस सड़क की टारिंग का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। इसका शुभारंभ ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कहा कि ऊना-संतोषगढ़ सड़क पर लंबे समय से टारिंग न होने से लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
जय राम ठाकुर सरकार ने इसे प्राथमिकता देते हुए अब टारिंग का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पिछली धूमल सरकार ने लगभग सवा तीन करोड़ रुपये व्यय कर सड़क में टारिंग का कार्य किया था। पिछले पांच वर्षों में इस सड़क की सुध नहीं ली और लोगों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, ऊना भाजपा मंडलाध्यक्ष रमेश भडोलियां, सुमित शर्मा, पवन कपिला, मनोहर लाल शर्मा, मास्टर तरसेम लाल, सुरजीत सैनी, खामोश, शिव मोहन, हरमेश प्रभाकर, मदन पुरी, मुनीश कपिला, शुभम सैनी, वरुण सैनी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन