{"_id":"5af1cb004f1c1bed778b74a5","slug":"21525795584-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रदर्शन
Updated Tue, 08 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रदर्शन
सीपीआईएम ने केंद्र के खिलाफ निकाली रोष रैली
कहा-केंद्र सरकार बढ़ती कीमतों पर लगाए लगाम
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। वामपंथी संगठन सीपीआईएम ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। रोष रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना गुबार निकाला। रोष रैली स्थानीय अड्डा मार्केट में स्थित पंडित राम किशन भड़ोलिया भवन से शुरू हुई। रैली में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सीपीआईएम नेता सुरजीत सिंह ढेर, सतनाम सिंह शेरा, भजन सिंह संदोआ, तरसेम अजौली, रघुवीर सिंह और सुखदेव सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की दरों में लगातार हो रही वृृद्धि के कारण प्रतिदिन प्रयोग आने वाली घरेलू वस्तुओं की दरों में भी भारी वृृद्धि हो रही है। इसके चलते गरीब, मजदूर और आम जनता को दो वक्त की रोटी के लिए भी भारी जद्दोजहद करने को मजबूर होना पड़ा रहा है। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार से पेट्रोल-डीजल की दरों में कटौती की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के बिजली की दरों में 20 प्रतिशत तक की वृृद्धि करने के निर्णय की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता को तरह तरह के प्रलोभन देकर सत्ता में आई लेकिन अब प्रदेश के लोगों का सरकार से मोह भंग हो गया है। इस मौके पर वंदना पामा, परमिंद्र कौर, प्रवीण कौर, वीना कुमारी, महिंद्र कौर, सर्वजीत कौर, जसवीर कौर, वीना कुमारी, श्वेता, जैमल सिंह, राज कुमार, सुभाष, सोमनाथ एवं रणजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।