फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दौलतपुर चौक में की जाए ईसीएचएस की स्थापना

दौलतपुर चौक में की जाए ईसीएचएस की स्थापना

Sun, 08 Apr 2018 06:44 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक में की जाए ईसीएचएस की स्थापना
दौलतपुर चौक में बने ईसीएचएस
विज्ञापन

इंडियन एक्स सर्विसिज लीग दौलतपुर ने उठाई मांग, चेयरमैन पूर्ण शर्मा रहे मौजूद
पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक(ऊना)।
इंडियन एक्स सर्विसिज लीग दौलतपुर चौक अंब इकाई नंबर 28 का त्रैमासिक सम्मेलन रविवार को दौलतपुर लोनिवि के विश्राम गृह में हुआ। इसकी अध्यक्षता लीग के चेयरमैन सूबेदार मेजर पूर्ण शर्मा ने की। बैठक की शुरूआत लीग के सचिव सूबेदार मेजर मलकियत ने उपस्थित पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का बैठक में पहुंचने पर स्वागत किया। वहीं लीग के साल भर के वित्तीय आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर लीग के चेयरमैन सूबेदार मेजर पूर्ण शर्मा ने लीग की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला और सरकार से मांग उठाई कि ईसीएचएस की स्थापना अंब उपमंडल के दौलतपुर में हो। आर्मी की रिटायरमेंट अर्द्धसैनिक बलों की तर्ज पर 60 वर्ष की उम्र तक की जाए। केंद्रीय विद्यालय जो मुबारिकपुर क्षेत्र से शिफ्ट हुआ है, उसे इसी क्षेत्र में खोला जाए। साथ ही, वन रैंक वन पेंशन की दिक्कतों को दूर किया जाए। इस मौके पर कैप्टन योग राज, कैप्टन हरदीप सिंह, बलदेव सिंह, सूबेेदार मेजर मलकियत सिंह, हवलदार राम पाल, हवलदार, जगदीश सूबेदार मेजर बृज मोहन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed