फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बाइक में दुपट्टा फंसने से मां-बेटी जख्मी

बाइक में दुपट्टा फंसने से मां-बेटी जख्मी

Wed, 28 Feb 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बाइक में दुपट्टा फंसने से मां-बेटी जख्मी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत टक्का गांव में बाइक के टायर में दुपट्टा फंसने से पेश आए हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धमांधरी निवासी बबीता कुमारी अपने पति सुरेंद्र और बच्ची गीतिका के साथ बाइक पर ऊना की तरफ जा रही थी।


इसी दौरान टक्का के समीप उसका दुपट्टा बाइक के टायर में फंस गया जिससे वह सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में बबीता और गीतिका को गंभीर चोटें पहुंची। हालांकि सुरेंद्र बाल-बाल बच गया। बबीता के गले में दुपट्टा बुरी तरह से फंस गया जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से बचाया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों को लोगों ने ऊना अस्पताल पहुंचाया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed