{"_id":"5a0459d84f1c1b74698ba7d7","slug":"21510234584-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों को लावारिस कुतों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों को लावारिस कुतों ने काटा
Updated Thu, 09 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
जिला में अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को लावारिस कुत्तों ने काट लिया। गंभीर हालत में तीनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पहले मामले में चताड़ा की रहने वाली सुषमा को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। सुषमा वीरवार को गांव में रास्ते पर काम के सिलसिले में जा रही थी। इस दौरान रास्ते पर मौजूद एक कुत्ता उस पर झपट पड़ा। इससे वह घायल हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया।
पीड़ित को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया। दूसरे मामले में हरोली के बढेड़ा की निर्मला देवी को लावारिस कुत्ते ने काट दिया। निर्मला देवी बुधवार को दोपहर के समय घर के पास मौजूद थी। इसी बीच लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला कर शरीर पर काट लिया। पास मौजूद लोगों ने निर्मला को लावारिस कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। परिजनों ने निर्मला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में गांव त्यूड़ी के रहने वाले प्रदीप पर लावारिस कुत्ते ने हमला बोल दिया। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने बताया कि अस्पताल में घायलों को उपचार दिया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। जिला में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। आए दिन कुत्ते के काटने से घायल रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे पहले दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। एक घायल का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में भी चल रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन