फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सांड के हमले से व्यक्ति गंभीर घायल

सांड के हमले से व्यक्ति गंभीर घायल

Sat, 08 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
सांड के हमले से व्यक्ति गंभीर घायल
ऊना। शहर में सांड के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक लखनऊ निवासी आरएम पांडे अपने परिवार सहित घूमने के लिए हिमाचल आया हुआ था। रात्रि ठहराव के लिए परिवार ऊना के एक निजी होटल में रुका था। देर शाम जब परिवार बाजार से शॉपिंग करके लौट रहा था तो रेड लाइट चौक के समीप एक सांड ने आरएम पांडे पर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और घायलावस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, हालत खतरे से बाहर है। जिले में लावारिस पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोग इनके हमलों का शिकार हो रहे हैं। इन पर लगाम कसना प्रशासन के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed