फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   केवल कृष्ण व्यापार मंडल के चेयरमैन नियुक्त

केवल कृष्ण व्यापार मंडल के चेयरमैन नियुक्त

Mon, 04 Feb 2019 10:02 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
केवल कृष्ण व्यापार मंडल के चेयरमैन नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। शहर के निजी होटल में संयुक्त व्यापार मंडल शहरी इकाई की बैठक शहरी अध्यक्ष प्रिंस राजपूत की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर के दिशा-निर्देश में आयोजित बैठक के दौरान जहां व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया, वहीं ऊना शहरी इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से केवल कृष्ण मैहन को संयुक्त व्यापार मंडल का चेयरमैन नियुक्त किया गया। उपप्रधान की जिम्मेदारी गोपाल कपिला, मदन पुरी, नंद कुमारी पुरी, शिव कुमार आंगरा, विजय कोहली, अवतार और कृष्ण शर्मा को दी गई। इसके अलावा नरेंद्र सैणी को महासचिव नियुक्त किया गया। संयुक्त सचिव ललित शर्मा, सचिव प्रमोद आंगरा, राजीव पुरी, विपिन ओहरी, वीरेंद्र शर्मा और संजीव नकई को नियुक्त किया गया। उपसचिव सविता अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विजय आंगरा, प्रेस सचिव राजेश वशिष्ठ, संजय शर्मा और अनुराग सांभर को नियुक्त किया गया। मुख्य सलाहकार अविनाश कपिला, सोमनाथ सरार्फ, सुभाष शर्मा, गुरुबख्श सिंह मक्कड़, नरेश सांभर और गोपाल जगत ठाकुर को चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में ओम प्रकाश कपिला, अंकित पुरी, यशपाल चौधरी, महेश आंगरा, राजू केडिया, सागर आंगरा, वरुण केडिया, रोहित नागपाल, श्याम पुरी, गौरव आंगरा, प्रिंस मक्कड़, विनय पुरी, राजा मक्कड़, पुलकित शर्मा, मिलन शर्मा, ज्योति, कपिल, गौरव कैडिया, रविंद्र शर्मा, बृजमोहन शर्मा, कमलजीत अरोड़ा, सुंदर बेदी, प्रिंस सरोज, नरेंद्र, गौरव जोशी, विक्की शर्मा, राकेश दुबे, पंकज पुरी, शरीन, नीरज खुल्लर, सुकेश भारद्वाज और विमल शर्मा को नियुक्त किया गया। संयुक्त व्यापार मंडल के शहरी अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने कहा कि शहर में अधिक से अधिक व्यापारियों को अपने साथ जोड़ा जाएगा और उनकी समस्या पर मंथन किया जाएगा। बैठक में कई व्यापारियों ने अपने सुझाव भी रखे, जिस पर शहरी अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने आश्वासन दिया। संगठन को गतिशील बनाकर व्यापारियों की भलाई का कार्य किया जाएगा।

प्रमोद को मिला अन्य जिलों का कार्यभार
जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के सराहनीय प्रयास को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने प्रमोद वर्मा को चार जिलों का अतिरिक्त प्रभार देते हुए मंडल अध्यक्ष भी घोषित किया। ऊना के अलावा ओम प्रकाश अन्य तीन जिलों का कार्यभार संभालेंगे। प्रमोद वर्मा ने बताया कि अतिशीघ्र जिले में कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को स्थायित्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed