{"_id":"5a78450b4f1c1bcb268b8503","slug":"201517831435-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक एनके लट्ठ ने किया ऊना कार्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक एनके लट्ठ ने किया ऊना कार्यालय का निरीक्षण
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एनके लट्ठ (आईएएस) सोमवार को अपने ऊना के प्रवास के दौरान जिला कल्याण अधिकारी ऊना के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसमें अधिकारियों को जन कल्याण के संबंध में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं को तत्परता से लागू करने के निर्देश दिए। इससे कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्रों की आयु को 60 से घटाकर 70 साल करने का निर्णय लिया है। जिला कल्याण अधिकारी असीम सूद ने जिला कल्याण कार्यालय तथा तहसील कल्याण अधिकारी ऊना व बंगाणा के कार्यालयों में स्टाफ की कमी के बारे में निदेशक को बताया। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी से विभाग की योजनाओं को लागू करने में कठिनाई आ रही है। लट्ठ ने शीघ्र ही इन पदों को भरने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी असीम सूद के साथ तहसील कल्याण अधिकारी ऊना कुलदीप सिंह दयाल, बटूही पंचायत के पूर्व प्रधान गुरदियाल सिंह, अधीक्षक कुलदीप सिंह, सांख्यिकी सहायक सुभाष चंद्र, वरिष्ठ सहायक मोहिनी शर्मा के साथ यशपाल, सीमा और शैरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन