फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   थानाकलां में 900 मरीजों को मिला फ्री इलाज

थानाकलां में 900 मरीजों को मिला फ्री इलाज

Sun, 24 Feb 2019 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
थानाकलां में 900 मरीजों को मिला फ्री इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाकलां(ऊना)। दो दिन तक थानाकलां में चले सांसद स्वास्थ्य मेला लगभग 900 मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिली। मेले में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिकित्सीय परामर्श दिया, निशुल्क टेस्ट किए गए व दवाईयां भी फ्री में दी गई।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई, युवाओं की कमाई व जनता की सुनवाई सरकार की प्राथमिकता है। वित्त वर्ष 2019-2020 के बजट में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सहारा योजना आरंभ करने की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को दो हजार रुपये की पेंशन प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को 80 से घटाकर 70 वर्ष किया है तथा आगामी वित्त वर्ष से पेंशन को 13 सौ से 15 सौ रुपए करने का बजट में प्रावधान किया गया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में लगभग दो लाख वृद्धजन लाभांवित हुए हैं। पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


मनरेगा के तहत गत वर्ष के 560 करोड़ रुपये के मुकाबले चालू वित्त वर्ष में 850 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। जनमंच के माध्यम से सरकार ने लगभग 35 हजार जन समस्याओं का निवारण किया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल, जिला महामंत्री यशपाल राणा, मंडल महामंत्री मास्टर तरसेम लाल, हिमफेड डायरेक्टर चरणजीत शर्मा, गो सेवा आयोग सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, विजय शर्मा, सुरेश परदेसी, सुरेंद्र हटली, सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय मनकोटिया, बीएमओ डॉ. एनके आंगरा समेत गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में मिलेगी सम्मान निधि की अगली किश्त
मेले के समापन अवसर पर पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर ने किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत दो हजार रुपये की पहली किश्त मिलना शुरू हो गई है। किसानों को अगली किश्त अप्रैल महीने में मिलेगी। अनुराग ने कहा कि इस योजना से देश के 12 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को लाभ हो रहा है। केंद्र सरकार इस योजना पर सालाना 75 हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने आयुष्मान भारत और प्रदेश सरकार ने हिम केयर योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed