{"_id":"5b93e0d2867a5501a1763eac","slug":"191536418002-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"310 नेत्र रोगियों की आंखों की जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
310 नेत्र रोगियों की आंखों की जांची
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
310 लोगों की आंखें जांचीं
हारसा में शिवालिक सेवा समिति ने लगाया शिविर
जोल (ऊना)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला हारसा में शिवालिक सेवा समिति द्वारा 42वें नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी ने की।
विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि समिति का कार्य सराहनीय है। आने वाले समय में स्कूल को मॉडर्न स्कूल बनाया जाएगा। शिविर में 310 लोगों की आंखों की जांच की गई। शिविर में जरूरत मंद रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस कैंप में क्षेत्रीय अस्पताल के नेत्र विशेष डॉ. आशीष साहनी ने टीम के साथ सेवाएं दीं। इस अवसर पर समिति की उपप्रधान बीना देवी, महासचिव सुभाष गर्ग, कोषाध्यक्ष वरुण गर्ग, अश्लील अख्तर, अनिल कुमार, वीरेंद्र बन्याल, धनीराम, शुभम सिंह, सूबेदार राज लाल, धर्म सिंह, विमला देवी, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. जतिन कुमार, पंकज सचदेवा, भूषण शर्मा, अनिल शर्मा, सुलोचना देवी, लखविंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, अमरजीत चौधरी और वेद अन्य भी उपस्थित रहे।