{"_id":"5b210e464f1c1bc5628b4d53","slug":"191528892998-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई सैटेलाइट सेंटर को 400 एकड़ भूमि का अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई सैटेलाइट सेंटर को 400 एकड़ भूमि का अधिग्रहण
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं जिनके कल्याण के लिए जिला प्रशासन संवेदनशील है। उपायुक्त बुधवार को वरिष्ठ नागरिक संघ के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी विभागों के साथ जल्द ही संयुक्त सलाहकार समिति का गठन कर बैठक शीघ्र की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद पार्क ऊना में वरिष्ठ नागरिक भवन के साथ शौचालय का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद पार्क में सैर व जिम के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी। ऊना शहर के चिह्नित स्थानों पर शौचालयों को सुधारा जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को आ रही दिक्कतों और अन्य सुझावों के बारे मेें रोगी कल्याण समिति की बैठक में शीघ्र विचार होगा। रोगी कल्याण समिति में वरिष्ठ नागरिक संघ के एक प्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ आम जनमानस की सुविधा के लिए देर सांय चंडीगढ़ से ऊना तथा होशियारपुर से ऊना के लिए यात्री बस सेवा शुरू करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शहर में पार्किंग की समस्या को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए कदम उठा रहा है। उन्होंने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ का ऊना में प्रस्तावित सैटेलाइट सेंटर के लिए प्रशासन ने 400 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
अनुशंसा के लिए मामले को सरकार को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के यहां स्थापित हो जाने से ऊना सहित आसपास के क्षेत्रों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही इसका जल्द शिलान्यास भी करवाया जाएगा। इस बीच वरिष्ठ नागरिक संघ ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन पत्र उपायुक्त को सौंपा।
इस बैठक में वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रधान जीआर वर्मा, महासचिव देव राज शर्मा, पेंशनर कल्याण संघ के प्रधान एचआर वशिष्ठ, सलाहकार कंवर हरि सिंह, देवराज सैणी, कृष्ण पाल सूद, ओजी लूडू, सुखदेव शर्मा, रामपाल धीमान, लेख राज डोगरा उपस्थित थे।