फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   उद्योग से निकल रहा गंदा पानी बना आफत

उद्योग से निकल रहा गंदा पानी बना आफत

Sun, 22 Apr 2018 11:10 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
उद्योग से निकल रहा गंदा पानी बना आफत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)।
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में एक निजी उद्योग से निकल रहे गंदे पानी की उचित निकासी न होना आफत बना हुआ है। गंदे पानी की निकासी न होने से यह पानी लोगों के घरों के सामने से गुजर रहा है जिससे उनका जीना दूभर हो गया है। साथ ही दूषित पानी किसानों के खेतों में एकत्रित हो रहा है जिससे फसल बर्बाद होने की कगार पर है। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र हल नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

नगर पंचायत टाहलीवाल के निवासियों प्रदीप राणा, जोगिंदर सिंह, पूर्ण सिंह, दर्शना देवी, सौरव, गौरव, नरिंद्र, नवीन, भाग सिंह, चंचल सिंह, आशा देवी, मींदो देवी, दविंदर सिंह, मंजू राणा, रवि, सतपाल, लक्की ने बताया कि लंबे समय से उद्योग के गंदे पानी की समस्या जस की तस बनी है। इसकी निकासी के लिए कोई पक्का नाला नहीं बना है। इस वजह से उद्योग से निकलने वाला गंदा पानी लोगों के घरों से बाहर होकर गुजरता है। इससे लोगों में बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन


नगर पंचायत टाहलीवाल के उपाध्यक्ष राज कुमार राजू ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। इसी सप्ताह औद्योगिक इकाइयों और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के साथ नगर पंचायत की बैठक कर समस्या का हल निकाला जाएगा। किसी भी शर्त पर गंदा जल निकासी मंजूर नहीं किया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिशाषी अभियंता इंजीनियर सुशील धीमान ने कहा कि शीघ्र जांच के लिए टीम टाहलीवाल भेजी जाएगी। इस मामले पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed