फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, सुबह-सवेरे दर्जनों युवा जमे थाने के बाहर

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, सुबह-सवेरे दर्जनों युवा जमे थाने के बाहर

Fri, 16 Mar 2018 10:34 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, सुबह-सवेरे दर्जनों युवा जमे थाने के बाहर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ युवाओं में भारी आक्रोश है। आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह निवासी मुंबई और हरविंद्र सिंह निवासी गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले के बारे में कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में युवा पासपोर्ट व पैसे के लिए थाना के बाहर एकत्रित हो गए।

युवाओं ने पुलिस से गिरफ्तार एजेंट व उसके साथी से पासपोर्ट और ठग लाखों रुपये वापस दिलवाने की मांग उठाई है। इस दौरान 83 युवाओं ने अपने नामों की सूची पुलिस को दी। पुलिस ने युवाओं को आश्वासन दिया कि मामले पर कार्रवाई की जा रही है। पासपोर्ट और एजेंट से राशि लौटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऊना सहित पंजाब के करीब 100 युवाओं ने विदेश जाने के नाम पर एजेंट को लाखों रुपये दिए थे।
विज्ञापन


काफी समय बीतने के बाद जब एजेंट ने युवाओं को विदेश न भेजा तो वीरवार शाम युवा एजेंट के ऑफिस पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। पासपोर्ट व पैसे न देने को लेकर युवाओं की भीड़ ने एजेंट व उसके साथी की जमकर पिटाई कर डाली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने एजेंट व साथी को काबू कर लिया। शुक्रवार सुबह धोखाधड़ी का शिकार युवक थाने के बाहर जुटना शुरू हो गए। वे पासपोर्ट और पैसे वापस दिलवाने की मांग उठाई। पुलिस को दिए आश्वासन के बाद दोपहर को युवा वापस घर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मेजर सतनाम सिंह निवासी मुंबई और हरविंद्र सिंह निवासी गुरदासपुर, पंजाब के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed