{"_id":"5a35221a4f1c1b96698b943e","slug":"191513431578-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन मामले में दबोचा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिट एंड रन मामले में दबोचा आरोपी
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)।
विज्ञापन
अंब में हिट एंड रन मामले के आरोपी को पुलिस ने दक्षिण दिल्ली से पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार बुधवार को अंब-ऊना रोड पर हुए हादसे के फरार आरोपी सुमित कुमार को शुक्रवार को अंब पुलिस के एचसी बलबीर सिंह और कांस्टेबल रमन की टीम ने अंबेडकर नगर दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
ग्रामीण बैंक अंब शाखा के लिए जा रही 70 वर्षीय वृद्धा संसारी देवी पत्नी बलराज निवासी सूरी को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी और आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गया था। दुर्घटना में सिर की गंभीर चोट के चलते वृद्धा ने दम तोड़ दिया था। दुर्घटना में शामिल कार का नंबर पुलिस को पता चल गया था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अंब थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन