फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   समर्थकों के साथ अग्निहोत्री ने भरा नामांकन

समर्थकों के साथ अग्निहोत्री ने भरा नामांकन

Sat, 21 Oct 2017 06:56 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
समर्थकों के साथ अग्निहोत्री ने भरा नामांकन
mukesh - फोटो : mukesh
हरोली(ऊना)। हरोली हलके से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री ने नामांकन पत्र भरा। उन्होंने कांगड़ से हरोली तक रैली निकाली। कांगड़ में अग्निहोत्री को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठा लिया। इस दौरान उनके समर्थन में नारेबाजी की। अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली ने पांच सालों में विकास की बुलंदियां पार की हैं। लेकिन भाजपा हलके को चिट्टे के नाम पर बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जो हमें नशे का पाठ पढ़ा रहे हैं, वो प्रचार में चिट्टे के व्यापारी लेकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हलके को बदनाम करने वालों को चुनाव में जनता आइना दिखाएगी। उन्होंने कहा कि हरोली में भाजपा का एजेंडा सिर्फ बकवास है। चुनाव में विकास बनाम बकवास की लड़ाई है। उन्होंने सलोह के लिए ट्रिपल आईटी मंजूर करवाई। लेकिन भाजपाई इसे दूसरी जगह ले जाने के प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा कि हरोली में युवाओं के लिए 45 जिम दिए हैं। जबकि भाजपा घोषणा के बावजूद एक भी जिम नहीं दे पाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हरोली को बदनाम कर अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं। लेकिन ऐसे लोगों के मंसूबे कभी फलीभूत नहीं होंगे। अग्निहोत्री ने कहा कि हमने कभी पीछे मुड़ना नहीं सीखा है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुलयुगी राम झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मर्यादा पुरुषोतम राम ने सत्य बोलने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास करके दिखाया। इससे हरोली के अच्छे दिन आए हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत रवणा, सिम्मी अग्निहोत्री, सतीश बिट्टू, सुभद्रा देवी, सुरेखा राणा, सुमन ठाकुर, अशोक ठाकुर, राकेश कौशल, पवन ठाकुर, विनोद बिट्टू, योगराज जोगा, चौ. धर्म सिंह, जेआर शर्मा, दिनेश शर्मा, मुकेश जसवाल, नछत्तर सिंह, विवेक मिंका, संदीप अग्निहोत्री और समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed