फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जमासनी माता मंदिर के पास 2 करोड़ से बनेगा स्टेडियम

जमासनी माता मंदिर के पास 2 करोड़ से बनेगा स्टेडियम

Sat, 24 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
जमासनी माता मंदिर के पास 2 करोड़ से बनेगा स्टेडियम
ऊना। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना शुरू की है।
विज्ञापन

इस योजना को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य जहां बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है तो वहीं स्कूल के विकास में पुराने विद्यार्थियों की भागीदारी को भी सुनिश्चित बनाना है। वीरेंद्र कंवर शनिवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायंसरी के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना के तहत स्कूलों के पुराने विद्यार्थियों की नामावली पट्टिका का भी अनावरण किया। उन्होंने अध्यापकों से स्कूलों में बाल सभा जैसे कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया ताकि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक मंच उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में लगभग एक-एक करोड़ की लागत से खेल मैदान व स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। वहीं जमासनी माता मंदिर में लगभग 2 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम विकसित किया जाएगा। इसकी मुख्यमंत्री जल्द ही आधारशिला रखने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 13 लाख की लागत से रायेंसरी स्कूल में नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को इस निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा टक्का स्कूल के निर्माणाधीन विज्ञान भवन के लिए जितनी भी धनराशि की जरूरत होगी उसे मुहैया करवाया जाएगा। स्कूल की छत की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों को जल्द प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए रायेंसरी व टक्का स्कूलों को 51-51 सौ रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को इनाम देकर सम्मानित किया। रायेंसरी व टक्का स्कूलों की प्रधानाचार्य नीलम कौशल व शकुंतला ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूलों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन


10 कनाल जमीन दान देने पर काबल सिंह सम्मानित
रायेंसरी स्कूल को 10 कनाल भूमि दान देने वाले काबल सिंह को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि काबल सिंह ने समाज के प्रति एक नेक कार्य किया है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। इस नेक कार्य के लिए उन्हें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों सम्मानित करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री तरसेम लाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष सोम दत्त, पंचायत प्रधान रायेंसरी परसराम, प्रधान टक्का वरिन्द्र शर्मा, मनोज कुमार, सुरेंद्र छिंदा, परमजीत सिंह, प्रमोद चौधरी, मुनीष ठाकुर, सुरेंद्र हटली, दीपक शर्मा, सरवण कुमार सैनी, रिंकू, परस राम, मनमोहन शारदा, सुनील शारदा, गुरदयाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed