फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नशे के सौदागरों को पकड़वाने पर पांच हजार ईनाम

नशे के सौदागरों को पकड़वाने पर पांच हजार ईनाम

Fri, 06 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नशे के सौदागरों को पकड़वाने पर पांच हजार ईनाम
नशे के सौदागरों को पकड़वाने पर पंचायत देगी पांच हजार का इनाम
विज्ञापन

गांव पींगबड़ी, खेड़ाबाग और स्वामीपुर की ग्राम पंचायतों ने शुरू की नई पहल
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। नशा पंजाब वासियों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। जहां प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाए हुए है, वहीं पुलिस और अन्य सरकारी कर्मियों व अधिकारियों का डोप टेस्ट तक करवाने की बात कही जाने लगी है।

अब उपमंडल नंगल के गांव स्वामीपुर, खेड़ा बाग और पींगबड़ी की पंचायतों ने संयुक्त तौर पर नई पहल की है। सरपंचों ने प्रेस वार्ता करते हुए घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति नशे के सौदागरों को पकड़वाने में योगदान देगा उसे पंचायत की ओर से पांच हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। गांव पींगबड़ी के सरंपच रामलाल ने कहा कि नशे की दलदल में फंसते जा रहे युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है। अकसर देखा गया है कि प्रदेश की युवा पीढ़ी विभिन्न तरह के नशों से ग्रस्त होती जा रही है और नशा करने वाले जानलेवा बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां युवा पीढ़ी अपना जीवन बर्बाद कर रही है, वहीं उनके परिजन भी इससे प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि अब तीनों पंचायतों के युवाओं ने नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। इसके अच्छे नतीजे भी आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे। इस मौके पर गांव स्वामीपुर के सरपंच रजिंद्र पाल, गांव खेड़ा बाग की महिला सरपंच कुलविंद्र कौर, अवतार चंद, सुरेश कुमार, सुच्चा सिंह, बलबीर सिंह, शिव कुमार, राहुल, भोला नाथ, राजू पहलवान, ज्योतिपाल व मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed