{"_id":"5a69c1c44f1c1b410b8b5011","slug":"181516880324-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 हजार बच्चे गटकेंगे दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 हजार बच्चे गटकेंगे दो बूंद जिंदगी की
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
जिला में 28 जनवरी को 54 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पहले चरण में रविवार 28 जनवरी को 0-5 वर्ष के 54,643 बच्चों पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी।
इसके लिए स्वास्थ्य, आईसीडीएस सहित अन्य विभागों के 1500 कर्मचारियों और स्वयंसेवियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि जिला में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने के लिए जिला के चारों चिकित्सा खंडों अंब, बंगाणा, गगरेट और हरोली व ऊना नगर में 366 बूथ स्थापित किए गए हैं। इनमें 98 अंब, 57 बंगाणा, गगरेट और हरोली में 101-101 बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन
ऊना शहर में नौ बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 12 मोबाइल टीम तथा 15 ट्रांजिट प्वाइंट भी स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों के बच्चों, स्वां नदी के किनारे बसे प्रवासियों, झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले प्रवासियों और ईंट भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को दवा पिलाने के विशेष प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन