फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   थाली से प्याज गायब, टमाटर और हरी सब्जियां के भी चढ़े भाव

थाली से प्याज गायब, टमाटर और हरी सब्जियां के भी चढ़े भाव

Fri, 17 Nov 2017 06:11 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
थाली से प्याज गायब, टमाटर और हरी सब्जियां के भी चढ़े भाव

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)।
एक तरफ इंद्रदेव की बेरुखी की मार, उस पर आसमान छूती महंगाई से हर व्यक्ति परेशान है। लगातार बढ़ रही महंगाई के चलते आम लोगों की थाली से प्याज, टमाटर और हरी सब्जियां दूर होती जा रही हैं। इससे हर व्यक्ति काफी परेशान है। वर्षा न होने से किसानों के खेतों में उगने वाली नकदी फसलें भी बिना पानी के खराब हो रही है। दूसरी तरफ बाजार में गोभी, प्याज, गाजर, मटर, टमाटर आदि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।

ऐसे में ये सब्जियां दिन-प्रतिदिन आम लोगों की खरीद से परे होती जा रही हैं। बाजार में सब्जियों की कीमत पर नजर दौड़ाएं तो टमाटर 60 से 70, प्याज 40 से 50 रुपये, गोभी 30 से 40, मटर 80 से 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। स्थानीय उपभोक्ता बहादुर सिंह, अजमेर सिंह, जगबहादुर सिंह, कृपा राम, मिल्खा सिंह, राजवीर सिंह, कांता देवी, उषा देवी, सुषमा देवी, पवना देवी, शकुंतला देवी, जमना देवी, कारी देवी, उर्मिला देवी का कहना है कि एक तरफ वर्षा न होने से वह अपने खेतों में सब्जियां नहीं बीज पा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं बाजार में सब्जियों के दाम दिनोंदिन आसमान छूते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दालें तो पहले ही महंगी हैं, ऐसे में हरी सब्जी लेकर काम चला लेते थे। अब हरी सब्जियां इतनी महंगी हो गई हैं कि उन्हें खरीद पाना मुश्किल हो गया है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि दिनोंदिन बढ़ रही महंगाई पर लगाम लगाई जाए ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed