फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   18.37 gram chitta recover from car dirver

कार चालक से पकड़ा 18.37 ग्राम चिटटा

Tue, 09 Feb 2021 06:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
18.37 gram chitta recover from car dirver
ऊना। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात रामपुर में नाकेबंदी कर कार सवार व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तिलक राज पुत्र सरवण राम निवासी गांव मदवानी तहसील गढ़शकर जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी के डैश बोर्ड में छुपाकर रखा हुआ 18.37 ग्राम चिटटा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टे की खेप कहां लेकर जा रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी से चिट्टा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज टीम के साथ सोमवार रात को साढ़े दस बजे के करीब रामपुर में मौजूद थे। इस दौरान एक गाड़ी चालक ने पुलिस के नाके को देखकर गाड़ी कठार तरफ भगा ले गया। जिस पर पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से कार चालक को काबू किया और शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी लेने पर कार के डैश बोर्ड से 18.37 ग्राम चिटटा बरामद किया। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए कार चालक तिलक राज को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed