{"_id":"5c5c6064bdec2256ab4e6541","slug":"171549557860-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट क्षेत्र की महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगरेट क्षेत्र की महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाल ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। तहसील मुख्यालय घनारी के तहत एक गांव की महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। महिला के टेस्ट करवाएं गए हैं। टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
घनारी तहसील मुख्यालय के तहत एक गांव की महिला बीते दिनों पंजाब के मुकेरियां में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। जब महिला शादी से लौटी तो उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसके परिजन उसे एफआरयू अस्पताल दौलतपुर चौक ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद जब महिला की तबीयत में सुधार न हुआ, तो चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए उसे क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
महिला की हालत ज्यादा बिगड़ती देख परिजन उसे चंडीगढ़ के एक मेडिकल कॉलेज में ले गए। चिकित्सा अधिकारी ने महिला का स्वाइन फ्लू का टेस्ट करवाया जो पॉजीटिव आया। क्षेत्र की महिला को स्वाइन फ्लू होने पर अब स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। उक्त महिला के करीबी रिश्तेदारों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही गांव और आस पास के लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। लोगों में जागरूकता किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से घबराएं नहीं, सावधानी बरतें: एसके वर्मा
सर्दी के मौसम में स्वाइन फ्लू होने का खतरा अधिक रहता है। यदि कुछ सावधानी बरती जाए तो फ्लू से बचा जा सकता है। गगरेट ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू एक विशेष प्रकार के इन्फ्लुएंजा-ए (एच1एन1) वायरस से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से हो सकता है। विशेष तौर पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, शुगर एवं दमे के मरीजों में स्वाइन फ्लू होने का खतरा ज्यादा रहता है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू में मरीज को बुखार, खांसी, गला दुखना, नाक बहना, सिर दर्द, बदन दर्द, थकान, सांस लेने में कठिनाई, दस्त तथा उल्टियां हो सकती हैं।
उन्होंने बताया कि यदि ये लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर चिकित्सक से जांच करवानी चाहिए। उन्होंने स्वाइन फ्लू से बचने के लिए लोगों को सलाह दी कि खांसते अथवा छींकते समय मुंह एवं नाक को रुमाल से ढककर रखें। साथ ही नाक, आंखों तथा मुंह को छूने से पहले अथवा बाद में हाथ साबुन से बार-बार धोएं। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर संदिग्ध, संक्रमित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं और गले न लगें। अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं, खुले में न थूकें तथा डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवाई न लें। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति में उपरोक्त लक्षण हों तो शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाएं। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव और उपचार दोनों संभव हैं।
महिला की सेहत में सुधार: सीएमओ
सीएमओ ऊना रमन कुमार ने कहा कि महिला की सेहत में काफी सुधार है। परिवार के बाकी सदस्यों की जांच की जा रही है। रेपिड रिस्पाँस टीम रोजना पारिवारिक सदस्यों की जांच करेगी। उन्होंने लोगों से न डरने की अपील की। उन्होंने कहा की तेज बुखार, जुकाम एवं गले में तेज दर्द होने पर तुरंत डाक्टर के पास जाएं। उन्होंने ये भी दोहराया की आज कल वायरल चला है, तो लोग घबराएं न।