फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कांग्रेस प्रदर्शन से लगा एक्सप्रेस हाईवे पर जाम

कांग्रेस प्रदर्शन से लगा एक्सप्रेस हाईवे पर जाम

Thu, 31 Jan 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदर्शन से लगा एक्सप्रेस हाईवे पर जाम
बंगाणा (ऊना)। विस क्षेत्र कुटलैहड़ के बौल वानर नसबंदी केंद्र को शिफ्ट करने को लेकर कुटलैहड़ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक कुमार विक्कू व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केसी शर्मा की अगुवाई में वानर नसबंदी केंद्र के समीप एकत्रित हुए।
विज्ञापन


कांग्रेस ने नारेबाजी करते हुए हमीरपुर-ऊना एक्सप्रेस हाईवे पर जाम लगाया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम के कारण सड़क के दोनों और करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम में स्कूली बच्चों समेत अन्य लोग काफी परेशान हुए। जाम की सूचना पाते ही थाना प्रभारी बंगाणा प्रकाश चंद के बाद एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


एसडीएम बंगाणा के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया गया। जिला कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ का अधिकांश भाग खेतीबाड़ी से जुड़ा है और भाजपा सरकार के कार्यकाल में बौल में वानर नसबंदी केंद्र खोला गया था। इसके बाद से कुटलैहड़ विस में बंदरों की संख्या बढ़ गई। बंदर किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसानों को मजबूरन फसल को बचाने के लिए खेतों में पहरेदारी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तलाई गांव मेें बंदरों की इतनी ज्यादा संख्या है कि बच्चे अकेले स्कूल से घर और घर से स्कूल नहीं जा पाते। उन्होंने सरकार से पहले भी मांग की थी कि इस केंद्र को बंद किया जाए और यहां से दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाए। कुटलैहड़ ब्लॉक अध्यक्ष केसी शर्मा ने कहा कि बंदर नसंबदी केंद्र को बौल से शिफ्ट करने के लिए जिला प्रशासन को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन मांग की अनदेखी होने पर मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा है। इस मौके पर जिला कांग्रेस के महासचिव महेंद्र सिंह, सचिव बलजीत सिंह, सुदेश शर्मा, उर्मिला ठाकुर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नीरज ठाकुर, राम आसरा शर्मा, रणजीत सिंह, लेखराज भारती, जगदीश ठाकुर, देशराज शर्मा, रोशन लाल, हरिदास, चनणदीप सिंह, रोशन लाल, मोहन लाल, अश्विनी शर्मा, राजीव शर्मा, अजय कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।


बेसहारा पशुओं पर मंत्री को घेरा
विक्कू शर्मा ने कहा कि बेसहारा को पनाह देने के लिए गोशाला बनाने वाली भाजपा सरकार सिर्फ जनता को भ्रमित ही करती है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के विधायक और कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर भी बेसहारा गायों के लिए गोशाला बनाने की बात करते थे लेकिन मंत्री बने एक वर्ष हो गया है, गो माता आज सड़कों पर हादसे का शिकार होकर दम तोड़ रही हैं। वीरवार को ही नलवाड़ी और बौल के पास दो गायों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed