{"_id":"5be9b25fbdec2269a771713f","slug":"171542042207-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी नहीं लगवाना चाहते स्कूल प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी नहीं लगवाना चाहते स्कूल प्रबंधन
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
CCTV Camera
- फोटो : irishtimes.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कुछ सरकारी स्कूल प्रबंधन दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ये स्कूल प्रबंधन शिक्षा विभाग के आदेशों को अनदेखा कर रहे हैं।
शिक्षा विभाग ने एक माह पहले 20 अक्तूबर को छठी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूल प्रबंधनों को सीसीटीवी से संबंधित निर्देश जारी किए थे। इसमें शिक्षा विभाग ने उन स्कूलों के आवेदन मांगे थे जिन स्कूलों के कमरों और परिसर में अभी तक भी सीसीटीवी स्थापित नहीं किए गए हैं। एक माह से भी अधिक समय बीतने के बावजूद जिला के 77 स्कूलों ने अभी तक अपने आवेदन नहीं किए हैं। इससे शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों की कार्यप्रणाली के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। शिक्षा विभाग का कहना है कि महज कुछ स्कूलों को छोड़कर अन्य किसी भी स्कूल प्रबंधनों ने आवेदन नहीं भेजा है। इसके चलते शिक्षा विभाग ने इन सभी स्कूलों को अपने आवेदन देने के लिए दो दिन का समय दिया है। दो दिन के बाद भी आवेदन न देने वाले स्कूल प्रबंधकों पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इन स्कूलों ने नहीं भेजे नाम
अंबेहड़ा, जटेहडी, भादोड़ी, जनकौर, बडेहर, कटोहर खुर्द, बने दी हट्टी, जसाना, बल्ह, कुठारबीत, बनगढ़, झुरोवाल,चलेट गर्ल्स, कुठेड़ा जस्वाला, बरूड़ी, क्यारियां, चताड़ा, लोहारा, लोअर बसाल, किन्नू, चाहबाग, मवांकोहला, भलौण, कोडरा, चिंतपूर्णी, नगनोली, भैरा, कोट, चुरूड़ी, पालकवाह, बिहांबी, लोअर कुठेरा खेरला, दलोह, पंडोगा, बडबार, कुठियाड़ी, ढक्की, पोलिया बीत, छत्तरपुर, लोहारली, दियाड़ा, पूबोवाल, दयोली, लोअर पालकवाह, घनारी, सनोली, धलबाड़ी, नंदपुर, गिंदपुर मलौण, सरोह, धंदरी, पंडोगा अपर, गोंदपुर बुल्ला, सासन, धर्मशाला महंता, पंजुयाना, ठाठल, समूरकलां, फतेहवाल, समनाल, हटली, टकारला, गगोह, सूहीन, इसपुर, तलाई, घरबरसड़ा, तनोह, जाड़ला, तलमेहड़ा, गुरपलाह, ठाकरां, जखेड़ा, हरोट, थापला, ऊना कन्या स्कूल, जबेर सरोई आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
नकल और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर लगेंगे कैमरे
उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने बताया कि सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने और विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा है। इसके साथ जिन स्कूल प्रबंधकों ने अभी तक आवेदन नहीं दिए हैं, वह दो दिन के भीतर ही अपने आवेदन दें। अन्यथा दो दिन के बाद शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।