फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   विद्यार्थियों ने रोपित किए औषधीय पौधे

विद्यार्थियों ने रोपित किए औषधीय पौधे

Wed, 15 Nov 2017 05:42 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने रोपित किए औषधीय पौधे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
औषधीय पौधों और आयुर्वेद की महत्ता बताने के लिए आयुर्वेद विभाग, ऊना ने आज बाल दिवस को आयुष बाल दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर रावमापा बाल ऊना और राप्रापा ऊना में बच्चों ने औषधीय पौधे रोपित किए। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुशील नाग ने बताया कि उन्हें विभाग ने इस साल बाल दिवस को आयुष बाल दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि अगर विद्यार्थी बाल जीवन से ही आयुर्वेद से जुड़ेंगे तो वे जीवन भर निरोगी रहेंगे।


आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. जगजीत देहल ने स्वस्थ जीवन शैली और डॉ. किरण ने जीवन में योगा के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति है और योग हमें ऋषि मुनियों की देन है। उन्होंने कहा आयुर्वेद और योग की महत्ता को आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। इस अवसर पर आशु चित्रकला प्रतियोगिता, स्वस्थ जीवन और आयुर्वेद की महत्ता पर भाषण प्रतियोगिता, आयुर्वेद पर प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता के अलावा चम्मच रेस और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी किया। इस कार्यक्रम में डॉ. जीएस देहल, डॉ. राजेश, डॉ. नवदीप, डॉ. राजकुमार, डॉ. किरण, डॉ. सुखदेव, डॉ. नवीन और डॉ. विनोद कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed