फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   17,000 devotees bowed down in the court of Maa Chintpurni

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 17,000 भक्त हुए नतमस्तक

Thu, 08 Aug 2024 03:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 08 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
17,000 devotees bowed down in the court of Maa Chintpurni
माता चिंतपूर्णी के दरबार श्रद्धालु दर्शन करते हुए। स्रोत संवाद
खुशगवार मौसम में दिनभर रही मंदिर में रौनक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में सावन अष्टमी मेले के तीसरे दिन बुधवार को शाम छह बजे तक 17 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। सुबह से ही मौसम खुशगवार रहा और श्रद्धालुओं की रौनक दिनभर रही।
श्रद्धालुओं के लिए राहत की बात यह रही कि उन्हें बिना लंबी लाइनों के लगे शीघ्र दर्शन करने का लाभ मिला। माता के जयकारे लगाते भजन कीर्तन करते हुए हजारों भक्त मंदिर पहुंचे। अष्टमी मेले के उपलक्ष्य में लोग आसपास के क्षेत्र में लगे विभिन्न स्थानों पर लगे लंगरों में स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ उठाते दिखे। पुलिस मेला अधिकारी एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मेला सुचारू रूप से चला हुआ है। पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होगी और इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि मेले के दौरान व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंड-बाजा व अन्य वाद्य यंत्र सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को साथ न लाएं, नहीं तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मेला मार्ग से कारोबारी खदेड़े
माता चिंतपूर्णी मंदिर में सावन अष्टमी मेले के दौरान मंदिर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने जब मेला स्थल का दौरा किया, तो पाया कि मंदिर को जाने वाले मार्ग पर कारोबारियों ने सामान सजा रखा था। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर सड़क पर दुकानदारी सजाकर बैठे कारोबारियों को खदेड़ा और मेले के दौरान प्रतिबंधित जगहों पर सामान सजाने की मनाही की। अगर मेले के दौरान कोई भी कारोबारी प्रतिबंधित एरिया में कामकाज करता हुआ पाया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed