{"_id":"5c6ae6a1bdec222bf45294d4","slug":"161550509729-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम युवा वाहिनी ने फूंका पाकिस्तान का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम युवा वाहिनी ने फूंका पाकिस्तान का झंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। परशुराम युवा वाहिनी सभा ने सोमवार को ऊना में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का झंडा फूंका। रोष प्रदर्शन में युवा वाहिनी के सदस्यों के अलावा ऊना के युवा भी शामिल हुए। युवाओं ने एमसी पार्क से रोटरी चौक तक रैली निकाली और पाकिस्तान का झंडा भी जलाया।
युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद युवा वाहिनी के सदस्यों ने डीसी ऊना को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने फेरी लगाने वाले कश्मीरियों पर जिले में पाबंदी लगाने की मांग की। सभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि फेरी लगाने वाले कश्मीरी बिना पंचायत की अनुमति और बिना आईडी फ्रूफ घूमते के ही सामान बेचते रहते हैं। कश्मीरी कहां से क्षेत्र में आए, क्या पहचान पत्र है या नहीं। इस सभी पर प्रशासन को नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई कश्मीरी बिना आईडी कार्ड पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त युवाओं ने ग्रामीणों से भी गुहार लगाई है कि वे कश्मीरी लोगों से कोई खरीदारी न करें। इनका बहिष्कार किया जाए।
उन्होंने कहा कि जवानों के शहीद होने का क्रम अब रुकना चाहिए। हमें मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने शहीद तिलकराज के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। शहीद परिवार की मदद के लिए हर समय तैयार है। इस अवसर पर मोहित शर्मा, अमन, राजीव शर्मा, विवेक राणा सुरेंद्र राणा, मोहित जोशी, चंदन शर्मा, अकरम खान, अमन टाक, सतविंद्र सिंह, प्रीत सिंह, विशाल ठाकुर, सौरव, वशिष्ट कालिया, चंदन शर्मा, गुरविंद्र खन्ना, हिमांशु विश्वामित्र, हर्ष, कपिल राणा, विवेक शर्मा, चंद्र शेखर, वीरू राणा, सन्नी, मुनीष सहित अन्य उपस्थित रहे।