फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जेबीटी की बैच वाईज भर्ती 20 को

जेबीटी की बैच वाईज भर्ती 20 को

Fri, 06 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
जेबीटी की बैच वाईज भर्ती 20 को
जेबीटी की बैच वाईज भर्ती 20 को
विज्ञापन

उपनिदेशक कार्यालय में होगी काउंसलिंग, अनुबंध आधार पर भरें जाएंगे 10 पद
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से कनिष्ठ बुनियादी अध्यापकों (जेबीटी) के दस पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। बैच वाइज भर्ती के लिए 20 जुलाई को सुबह 10 बजे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक एचआर गुलेरिया ने बताया कि जेबीटी के दस पदों में सामान्य श्रेणी के 5, अन्य पिछड़ा वर्ग का एक, अन्य पिछड़ा वर्ग आईआरडीपी का एक, अनुसूचित जाति के दो और अनुसूचित जनजाति का एक पद भरा जाना है। जिले के रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत पात्र अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों के पात्र उम्मीदवार, जो हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं, वे भी काउंसलिंग मेें भाग ले सकते हैं। भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यताओं और आवश्यक दस्तावेजों आदि के बारे में जानकारी के लिए जिला प्रारंभिक विभाग की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। यदि किसी उप वर्ग से पात्र अभ्यर्थी आवेदन नहीं करता है, तो संबंधित उप वर्ग को सामान्य वर्ग से भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed