फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सुनीता बनीं टाहलीवाल नगर पंचायत की अध्यक्ष

सुनीता बनीं टाहलीवाल नगर पंचायत की अध्यक्ष

Sat, 21 Apr 2018 06:51 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
सुनीता बनीं टाहलीवाल नगर पंचायत की अध्यक्ष

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)।
हरोली विस क्षेत्र की एकमात्र नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी की सर्वसम्मति से ताजपोशी हो गई जबकि उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राज कुमार को सौंपी गई। बीते शुक्रवार को नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए तय चुनाव तिथि को कोरम पूरा नहीं होने के चलते रद्द कर दिया था।

नगर पंचायत टाहलीवाल में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एसडीएम गौरव चौधरी एवं तहसीलदार देवराज भाटिया ने शनिवार सुबह 11 बजे चुनाव प्रकिया शुरू की। इसमें नगर पंचायत टाहलीवाल के सात पार्षदों में से चार पार्षदों सुनीता कुमारी, राज कुमार, कुलदीप सिंह, राज कुमारी ही चुनाव प्रकिया में पहुंचे जबकि तीन पार्षदों ने चुनाव प्रकिया में उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई।
विज्ञापन


कानूनी प्रक्रिया के अनुसार दूसरी चुनाव तिथि में कोई कोरम पूरा न होने के बावजूद भी चुनाव हो सकता था। इसके तहत सर्वसम्मति से सुनीता देवी को अध्यक्ष और राज कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई। एसडीएम गौरव चौधरी ने बताया कि चुनाव शांति पूर्ण रहा। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को सम्मानित कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हर वर्ग के लोगों का उत्थान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विस क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य अनूप राणा, हिमकैप्स के चेयरमैन देसराज राणा, पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार, अमन भारद्वाज, हरोली भाजपा मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह, युवा नेता कमल सैणी, हरबंस सैणी, पवन कुमार, चरण सिंह ठाकुर, सत्य राणा, केवल, अशोक कुमार, जसविंद्र बिंदु, राजीव राणा, हरीश, गगन शर्मा, राहुल, ईशु, जस्सी और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed