{"_id":"5adb1fca4f1c1b9d098b5b4d","slug":"161524309962-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सेवा अधिकारियों की अहम भूमिका: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सेवा अधिकारियों की अहम भूमिका: डीसी
Updated Sat, 21 Apr 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
सिविल सेवा अधिकारियों की भूमिका अहम : डीसी
सिविल सेवा दिवस पर बचत भवन ऊना में कार्यक्रम, पूर्व अधिकारी भी रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
सिविल सेवा दिवस पर बचत भवन ऊना में उपायुक्त विकास लाबरू की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त और वर्तमान सिविल सेवा व अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पूर्व आईपीएस अधिकारी आरएम शर्मा, अशोक सूद, पूर्व एचएएस अधिकारी बीएस अत्री, टेक चंद, सुशील कुमार शर्मा, सुभाष चौधरी नंदा सहित एसडीएम पृथीपाल सिंह, सहायक आयुक्त विनय मोदी, जिला राजस्व अधिकारी विद्याधर नेगी तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में सभी अधिकारियों का स्वागत कर उपायुक्त विकास लाबरू ने कहा कि सरकार और आम जनता के बीच जन कल्याणकारी योजनाओं एवं अन्य कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन में सिविल सेवा के अधिकारियों की अहम भूमिका रहती है। बदलते दौर व वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सिविल सेवा के अधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से लोकतंत्र में कार्यपालिका की अहम भूमिका को देखते हुए साधारण व्यक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया। बैठक मेें सिविल सेवा के समक्ष चुनौतियां, सरकारी सेवा निष्पादन में नवीनता, सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर चर्चा की गई। पूर्व सिविल सेवा के अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।