{"_id":"66c665bf32325964fb0b20f4","slug":"160-feet-long-bailey-bridge-will-be-ready-in-15-days-traffic-will-also-be-restored-chief-engineer-una-news-c-93-1-una1001-131178-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में बनकर तैयार होगा 160 फुट लंबा बेली ब्रिज, ट्रैफिक भी होगा बहाल : मुख्य अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में बनकर तैयार होगा 160 फुट लंबा बेली ब्रिज, ट्रैफिक भी होगा बहाल : मुख्य अभियंता
Thu, 22 Aug 2024 03:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
ऊना। बरसात के बीच हाल ही में क्षतिग्रस्त ऊना-संतोषगढ़ मार्ग के रामपुर पुल के विकल्प पर बेली ब्रिज 15 दिन के भीतर बनकर तैयार होगा। यह ब्रिज 10 फुट चौड़ा तो 160 फुट लंबा होगा।
इस पुल से यहां से बड़े और छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इस संबंध में बुधवार को लोक निर्माण विभाग की राज्य उच्च स्तरीय टीम ने रामपुर के क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के मुख्य अभियंता हमीरपुर विजय चौधरी, डिजाइन के इंजीनियर देवानंद, अधीक्षण अभियंता ऊना हर्ष पुरी, एक्सईएन कुलदीप सिंह सहित अधिकारियों ने निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। टीम ने निष्कर्ष निकाला है कि फिलहाल क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण और मरम्मत दोनों में से एक कार्य को लंबित रखा जाएगा। बरसात के बीच इस दिशा में एकाएक निर्णय लेना गलत होगा, लेकिन लोगों को यहां से आवागमन के लिए बेली ब्रिज बनाने की कवायद शुरू की जाएगी। अधिकारियों की मानें तो क्षतिग्रस्त पुल करीब 120 मीटर लंबा है। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के मुख्य अभियंता विजय चौधरी ने बताया कि अगर पुराने क्षतिग्रस्त पुल की निर्माण से मरम्मत की लागत ज्यादा निकलती है तो निश्चित ही नए पुल का निर्माण यहां किया जाएगा, लेकिन आने वाले एक सप्ताह के भीतर यहां पर बेली ब्रिज को स्थापित कर लिया जाएगा। मान कर चलें कि 15 दिन के भीतर यहां से यातायात व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि बिलासपुर में बेली ब्रिज का ढांचा देखा गया है। उसे वहां से यहां लाकर छोटे-छोटे भागों को जोड़कर बेली ब्रिज बनाकर तैयार किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने मंगलवार रात रामपुर पुल का किया निरीक्षण
मंगलवार देर शाम उपमुख्यमंत्री ने ऊना के समीप रामपुर-संतोषगढ़ सड़क पर भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पुल की जल्द से जल्द मरम्मत के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।