फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   1.59 lakh cheques distributed to 17 families of Kutlahad

Una News: कुटलैहड़ के 17 परिवारों को बांटे 1.59 लाख के चेक

Sun, 19 Oct 2025 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
1.59 lakh cheques distributed to 17 families of Kutlahad
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने रविवार को क्षेत्र के 17 जरूरतमंद परिवारों को 1.59 लाख रुपये के आर्थिक मदद के चेक वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने दर्जनों परिवारों को राशन किटें भी प्रदान कीं। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में कोई भी परिवार भूखा न सोए या आर्थिक तंगी से परेशान न रहे, यह उनका संकल्प है। इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य उन परिवारों को राहत पहुंचाना है जो किसी कारणवश आर्थिक कठिनाई से गुजर रहे हैं। कई परिवारों को दवाइयों, बेटियों की शादी या अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए समय पर मदद की आवश्यकता होती है और सरकार तथा जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे ऐसे जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि कुटलैहड़ का कोई भी जरूरतमंद परिवार मदद से वंचित न रहे। इस मौके पर विधायक विवेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे जरूरतमंद परिवारों की पहचान करें जिन्हें तत्काल सहयोग की आवश्यकता है। कई लाभार्थी परिवारों ने बताया कि विधायक की मदद से उन्हें अपनी जरूरतें पूरी करने में राहत मिली है। विधायक विवेक शर्मा का यह कदम न केवल जरूरतमंदों के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि क्षेत्र में मानवीय संवेदनाओं और सामुदायिक एकजुटता का संदेश भी दे गया है। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एवं पार्टी प्रमुख मौजूद रहे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed