फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आत्म हत्या करने नहर में कूदी युवती, स्थानीय युवकों ने बचाई जान

आत्म हत्या करने नहर में कूदी युवती, स्थानीय युवकों ने बचाई जान

Mon, 10 Jun 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
आत्म हत्या करने नहर में कूदी युवती, स्थानीय युवकों ने बचाई जान
नंगल/ऊना। जिला ऊना के एक गांव की युवती ने नंगल हाइडल नहर में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। कुछ साहसी राहगीर युवकों ने अपनी जान पर खेलकर उक्त युवती को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। नंगल पुलिस के जांच अधिकारी राम कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह के समय डैम के पास एक लड़की नंगल हाइडल नहर में कूद गई। उसी समय वहां से गुजर रहे साहसी युवक ने भी पुल से नहर में छलांग लगाकर लड़की को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राम कुमार ने बताया कि उक्त लड़की की पहचान ऊना निवासी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त युवती ने बताया कि वह बीते लंबे समय से स्किन की बीमारी से पीड़ित है, जिससे परेशान हो कर उसने यह कदम उठाया। जांच अधिकारी राम कुमार ने बताया कि पुलिस ने उक्त लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed