{"_id":"5a5b47e34f1c1b84268b4569","slug":"151515931619-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
Updated Sun, 14 Jan 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
स्थानीय इंडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ पर समाजसेवी अभय पराशर मुख्यातिथि रहे। अभय पराशर ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। खेलों से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक रहता है और व्यक्ति बीमारियों की चपेट में नहीं आता।
उन्होंने कहा कि आजकल युवा इंडोर गेम्स में व्यस्त रहते हैं। संघ महासचिव दीपक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला भर से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65 आयु वर्ग वाले प्रतियोगी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे। जिला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का समापन 15 जनवरी को होगा। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला बैडमिंटन संघ के वरिष्ठ उपप्रधान अशोक ठाकुर, संतोष सिंह, पवन कपिला, जगतार सिंह, अशोक आंगरा, डॉ. कोमल मल्लिक, डॉ. एसके बंसल, पंकज मेहता उपस्थित रहे।
विज्ञापन