{"_id":"62ed626c8bf40e72133933a1","slug":"15-years-boy-died-in-ambota-gagrate-una-by-hanging-una-news-sml41752591","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबोटा में 15 वर्षीय ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबोटा में 15 वर्षीय ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
15 years boy died in ambota gagrate una by hanging
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव में 15 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जब उसके परिजन गोशाला की तरफ गए तो उसका शव फंदे से झूमलता पाया। घटना की जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। आत्महत्या के कारण अभी तक पता नहीं चल पाए हैं। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार अंबोटा गांव के दीन मोहम्मद का 15 वर्षीय बेटा रहमान मोहम्मद अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर गांव के ही एक राशन डिपो पर काम करता था। दीन मोहम्मद के अनुसार घर पर कोई ऐसी बात नहीं हुई कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेता। कहा कि रहमान ने ऐसा कदम क्यों उठाया उन्हें भी इसका कोई इल्म नहीं है।
वीरवार देर सायं तक सब ठीक-ठाक था, लेकिन शुक्रवार सुबह घर के साथ बनी गोशाला में रहमान मोहम्मद का शव फंदे से झूलता देख परिजन भी हैरान रह गए। शव फंदे से झूलता देख चीख पुुकार मच गई। शोर सुनाई देने पर पड़ोसी भी घटनास्थल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। प्रथम दृष्ट्या पुलिस भी इसे आत्महत्या का ही मामला मान रही है।
विज्ञापन
बहरहाल पुलिस ने मौत के पुख्ता कारणों को जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उधर, किशोर के इस कदम से हर कोई हैरान है और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होंगे।