{"_id":"6613d7bbc3af41f14d09e9ca","slug":"15-schools-selected-in-pmshri-scheme-una-news-c-93-1-ssml1048-121539-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 15 स्कूल पीएमश्री योजना में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 15 स्कूल पीएमश्री योजना में चयनित
विज्ञापन
10 वरिष्ठ माध्यमिक व पांच प्राथमिक स्कूल शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया स्कीम चलाई जा रही है। इसका लाभ जल्द जिले के कुछ और स्कूलों को मिलना शुरू होगा। इसके लिए पहले चरण में पांच प्राथमिक, जबकि 10 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का चयन किया गया है। योजना के तहत चयनित स्कूलों के लिए 1.80 करोड़ के बजट का प्रावधान है।
नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसमें पीएम श्री योजना भी एक है। इसके तहत पहले चरण में ऊना के 15 स्कूलों का चयन किया गया है। कई ऐसे स्कूल जिनके उचित रखरखाव के अभाव में उनकी परिस्थति ठीक नहीं है। उनको सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री योजना शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूलों को अपग्रेड करना, उन्हें स्मार्ट क्लास रूम के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं देना है। समग्र शिक्षा अभियान परियोजना अधिकारी राकेश अरोड़ा ने बताया कि पांच प्राथमिक स्कूलों में कलोह, संतोषगढ़ कन्या, हारसा, दौलतपुर चौक, बेहली और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में कांगड़, संतोषगढ़ बॉयज, बसदेहड़ा, दौलतपुर चौक, कलोह, मरवाड़ी, मुबारकपुर, चूर-चूर, धमांदरी और धुंधला शामिल हैं। इन स्कूलों को स्मार्ट स्कूल की प्रत्येक सुविधा देने के लिए प्रत्येक स्कूल को 1.80 करोड़ का बजट मिलेगा। यह बजट स्कूलों को पांच वर्षों के लिए दिया जाएगा।
अभी तक मुबारिकपुर विद्यालय का था चयन
जिले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुबारिकपुर ही केवल मॉडल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और पीएम श्री योजना के तहत चयनित है। स्कूल प्रधानाचार्य दिलबाग सिंह राणा ने बताया कि विद्यालय में इस समय 550 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लगभग दो दर्जन गांवों के बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं। इस स्कूल में कला, वाणिज्य, विज्ञान और व्यावसायिक संकाय उपलब्ध हैं। विद्यालय बच्चों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है।