फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15 lakh recovered in 36 hours of investigation

Una News: 36 घंटे की छानबीन में 15 लाख की वसूली

Thu, 27 Mar 2025 08:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
15 lakh recovered in 36 hours of investigation
गगरेट के सरिया उद्योग में जीएसटी गड़बड़ी का खुलासा
विज्ञापन

केंद्रीय आबकारी एवं कराधान विभाग की इकोनॉमिक इंटेलिजेंस विंग की बड़ी कार्रवाई


संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। ज़िला ऊना के गगरेट क्षेत्र में स्थित एक सरिया उद्योग में जीएसटी चोरी के संदेह में केंद्रीय आबकारी एवं कराधान विभाग की इकोनॉमिक इंटेलिजेंस विंग ने दो दिन पहले 36 घंटे तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। उद्योग के वित्तीय लेन-देन में कई अनियमितताएं पाईं। विभागीय अधिकारियों ने अकाउंट्स और टैक्स से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले और जब्त कर लिए। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान सामने आई कुछ वित्तीय गड़बड़ियों को उद्योग प्रबंधन ने स्वीकार किया और जीएसटी के तौर पर करीब 15 लाख रुपये का भुगतान मौके पर ही कर दिया। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों की गहन जांच जारी है और पूरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद कुल कर देनदारी की वसूली के साथ-साथ संबंधित प्रबंधन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सर्च ऑपरेशन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध वित्तीय दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। यदि विश्लेषण में और गड़बड़ियां सामने आती हैं, तो टैक्स चोरी की पूरी रकम वसूल की जाएगी और संबंधित उद्योग के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी। जीएसटी चोरी को लेकर प्रशासन की इस सख्ती ने कर अनियमितताओं में लिप्त व्यवसायों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। विभागीय अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान जारी रहेगा और अन्य उद्योगों की भी गहन जांच हो सकती है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में जीएसटी चोरी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे और विभाग को बड़ी कार्रवाई के लिए अधिकृत किया था। इस कार्रवाई को इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार की इस सख्ती का उद्देश्य राजस्व घाटे को कम करना और कर चोरी पर नकेल कसना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed