फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15 kanals of maize crop destroyed in Behad Jaswan; water entered several houses.

Una News: बेहड़ जसवां में 15 कनाल मक्की की फसल तबाह, कई घरों में घुसा पानी

Thu, 06 Aug 2026 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 06 Aug 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
15 kanals of maize crop destroyed in Behad Jaswan; water entered several houses.
बेहड़ जसवां पंचायत में खड्ड के पानी की चपेट में आने से बर्बाद हुई मक्की की फसल। स्रोत  : जागरूक
बडूही (ऊना)। विकास खंड अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां के वार्ड नंबर-6 में बुधवार तड़के हुई भारी बारिश के बाद बगनाल खड्ड ने विकराल रूप धारण कर लिया। अचानक आए तेज बहाव से कई किसानों की मक्की की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई जबकि खड्ड का पानी कई घरों में घुस जाने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी सितार दीन, लियाकत अली, शियाकत अली तथा कुरसूम अख्तर सहित कई परिवार इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब दो से तीन बजे के बीच जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, तब खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी घरों में घुसने लगा। इसके बाद सभी परिवार अपने घरों को बचाने और पानी बाहर निकालने में जुट गए। सुबह तक लोग लगातार घरों से पानी निकालते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 15 कनाल मक्की की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। खेतों में खड़ी फसल बह गई तथा घरों में पानी भरने से घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष बरसात के दौरान भी बगनाल खड्ड ने इसी प्रकार भारी तबाही मचाई थी। पीड़ित परिवारों ने पंचायत तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि बगनाल खड्ड की जल्द सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां के उपप्रधान राज पाल शर्मा ने कहा कि बगनाल खड्ड से उत्पन्न समस्या गंभीर है और इसे प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बाढ़ नियंत्रण बोर्ड को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा तथा आवश्यक बजट का प्रावधान करवाकर समस्या के स्थायी समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed