{"_id":"6a495e5ce0d8f71a400884d9","slug":"15-e-buses-could-be-included-in-the-proposed-bus-depot-at-haroli-una-news-c-93-1-una1025-197399-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली के प्रस्तावित बस डिपो में शामिल हो सकती हैं 15 ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली के प्रस्तावित बस डिपो में शामिल हो सकती हैं 15 ई-बसें
Sun, 05 Jul 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हरोली में प्रस्तावित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के नए बस डिपो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एचआरटीसी के सूत्रों के अनुसार, पहले चरण में ऊना डिपो को मिली 35 ई-बसों में से करीब 15 ई-बसों को प्रस्तावित हरोली बस डिपो में शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही वर्तमान में हरोली से संचालित एचआरटीसी ऊना डिपो की बसों को भी इस डिपो से जोड़ने की योजना पर विचार किया जा रहा है।
हरोली क्षेत्र से वर्तमान समय में एचआरटीसी ऊना डिपो की करीब 20 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित हो रही हैं। फिलहाल इन बसों का संचालन ऊना डिपो के अधीन होता है लेकिन नया बस डिपो बनने के बाद इनके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी हरोली डिपो को सौंपी जा सकती है।
हरोली में बने नए बस अड्डे में ही डिपो का कार्यालय खोला जाएगा। बस अड्डा का भवन बनकर तैयार है। वर्तमान में ऊना वाया हरोली होकर विभिन्न रूटों पर जाने वाली एचआरटीसी और निजी बसें हरोली बस अड्डे से होकर ही जा रही हैं। हरोली बस अड्डे में ई-बसों को चार्ज करने के लिए पहले ही चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जा चुका है। इसमें दो ई-बसों एक साथ चार्ज करने के लिए पॉइंट की व्यवस्था की गई है। नए डिपो में कितने कर्मचारी-अधिकारी तैनात होंगे, इस पर भी सरकार के स्तर पर चर्चा चल रही है। बता दें कि ऊना से वाया हरोली होकर अंतरराज्यीय रूटों पर भी बसें चल रही हैं।
विज्ञापन
अभी तो 35 ई-बसों को ऊना डिपो के लिए भेजा गया है। भविष्य में हरोली बस डिपो के लिए करीब कुछ ई-बसों को शिफ्ट किया जा सकता है। इसके अलावा हरोली से चलने वाली एचआरटीसी की बसों को भी को नए बस डिपो शिफ्ट किया जा सकता है।
-अजय वर्मा, उपाध्यक्ष, एचआरटीसी