फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15 candidates submitted for KCCB board

केसीसीबी निदेशक मंडल चुनाव में 15 प्रत्याशियों ने पेश की दावेदारी

Thu, 17 Sep 2020 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
15 candidates submitted for KCCB board
गगरेट कांगड़ा बैंक जोन के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते भाजपा नेता । - फोटो : Una
गगरेट (ऊना)। कांगड़ा केंद्रीय को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव को जिले के तीन जोन से 15 प्रत्याशी मैदान पर उतरे हैं। हालांकि 23 सितंबर तक नामांकन को वापस लिया जा सकता है। ऐसे में नामांकन वापसी के बाद ही चुनावी तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन

प्रदेश में 30 सितंबर को केसीसी बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव होने तय हुए हैं। जिला ऊना को तीन जोन में बांटा गया है। जिसमें तीन निदेशक जिला ऊना से चुने जाने हैं। वीरवार को नामांकन के आखिरी दिन शाम 5 बजे तक ऊना जोन से 4 नामांकन भरे गए। जिसमें राजीव गौतम ने 2 नामांकन भरे हैं। इसके अतिरिक्त कमलदेव, शिव प्रसाद और बलवंत सिंह ने ऊना जोन से उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है।
विज्ञापन

गगरेट जोन से अब कुल 4 प्रत्याशी मैदान में है । इसमें राममूर्ति, पवन कुमार नंबरदार, गणेश दत्त व विशाल चौहान मैदान में है। सबसे रोचक स्थिति नामांकन के अंतिम दिन अंब जोन में बनी रही। अंब जोन में पिछले कल तक मात्र 2 प्रत्याशी मैदान में थे। जबकि अंतिम दिन चार और उम्मीदवारों ने नामांकन भरकर सारे समीकरण बदल दिए। अब अंब से कुल 6 उम्मीदवार मैदान में है। जिन्होंने नामांकन भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कल तक मात्र 2 प्रत्याशी तिलक राज और नरेंद्र लठ मैदान में थे। जबकि, अंतिम दिन पवन ठाकुर, मदन लाल, मनोहर लाल शर्मा व प्रीतम सिंह ने नामांकन पत्र भरकर सबको चौंका दिया। अब नामांकन वापसी के दिन यह देखना खासा दिलचस्प रहेगा कि फाइनल लिस्ट में कुल कितने प्रत्याशी चुनावी जंग में रहते है। कुल 15 प्रत्याशियों की आपसी जंग में कुल 3 योद्धा ही निदेशक बन कर आएंगे।

गगरेट विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य जोन में ज्यादा भाजपा से जुड़े उम्मीदवार चुनावी जंग में आमने -सामने हैं। वहीं, एआर ऊना अतिरिक्त कार्यभार रत्न सिंह बेदी ने बताया कि कांगड़ा बैंक निदेशक मंडल के चुनाव के लिए तीनों जोन से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। 23 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तिथि है। विभाग सभी के दस्तावेज जांच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed