{"_id":"5c58682abdec22738004ef83","slug":"141549297706-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में टल्ली मिला होमगार्ड ड्यूटी से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में टल्ली मिला होमगार्ड ड्यूटी से हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरोली (ऊना)। क्षेत्र के डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने रविवार रात को पेट्रोलिंग के दौरान हरोली पुलिस थाना के तहत ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का औचक निरीक्षण किया। इसमें ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान नशे में धुत पाया गया। डीएसपी के औचक निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। उधर, डीएसपी की कार्रवाई के बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होमगार्ड जवान की पुलिस में सेवाएं समाप्त कर वापस होमगार्ड हेडक्वार्टर भेजने के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी होमगार्ड जवान की पहचान अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। अश्वनी कुमार की जब एल्कोसेंसर से जांच की गई तो उसमें एल्कोहल की मात्रा 249 एमजी पाई गई। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने पेट्रोलिंग कर रहे अन्य पुलिस कर्मियों और होमगार्ड जवानों की भी जांच की और हिदायत जारी की कि यदि भविष्य में कोई भी पुलिस कर्मी या होमगार्ड जवान नशे में धुत होकर ड्यूटी करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।