फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऊना में बारिश-आंधी से गेहूं की फसल तबाह, 300 हेक्टेयर भूमि पर फसल बर्बाद

ऊना में बारिश-आंधी से गेहूं की फसल तबाह, 300 हेक्टेयर भूमि पर फसल बर्बाद

Thu, 12 Apr 2018 10:47 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
ऊना में बारिश-आंधी से गेहूं की फसल तबाह, 300 हेक्टेयर भूमि पर फसल बर्बाद

अमन वर्मा

विज्ञापन

ऊना।
बारिश से ऊना जिला में करीब सात करोड़ की गेहूं की फसल पर पानी फिर गया है। मंगलवार रात को तेज बारिश और आंधी से जिला भर में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश से जिला भर में करीब 10 प्रतिशत गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल अभी किसानों के खेतों में ही खड़ी थी कि तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसान दो सप्ताह के भीतर फसल की कटाई शुरू करने वाले थे लेकिन फसल पहले ही पूरी तरह से जमीन पर बिछ गई। बारिश से खेतों में बिछी फसल का दोबारा खड़ा होना मुश्किल है।

खेतों में ज्यादातर रकबे में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है। संतोषगढ़, सनोली, छत्रपुर, खानपुर, रायपुर सहोड़ां, चढ़तगढ़, उदयपुर, नंगड़ा सहित अन्य गांवों में गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा अंब व बंगाणा उपमंडल में भी गेहूं की फसल की भारी तबाही हुई है। किसानों में देव राज, विजय सैणी, शिंगारा सिंह, कुलदीप, निर्मल सिंह, मलकीयत, पम्मी, अश्वनी चब्बा, दिलबाग, शाम लाल, अर्जुन सिंह, गुरबचन सिंह, केसर सिंह का कहना है कि कुछ दिनों में गेहूं की फसल पककर तैयार होने वाली थी कि मंगलवार रात तेज तूफान के साथ बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल खराब होने से उन्हें फसल का खर्च पूरा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


कृषि उपनिदशेक यशपाल चौधरी का कहना है कि बारिश से जिला भर में 10 प्रतिशत गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि ऊना में करीब 30 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की पैदावार की जाती है। कृषि उपनिदेशक ने कहा कि बारिश और आंधी से 300 हेक्टेयर भूमि पर सात करोड़ की गेहूं की फसल खराब हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed