फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   न वार्डों की सफाई, न स्ट्रीट लाइटें जलतीं

न वार्डों की सफाई, न स्ट्रीट लाइटें जलतीं

Thu, 13 Jul 2017 10:11 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
न वार्डों की सफाई, न स्ट्रीट लाइटें जलतीं
ऊना। शहर में नगर परिषद की ओर से लाखों की लागत से बनाए गए शौचालय शोपीस बनकर रह गए हैं। शौचालयों में सफाई की उचित व्यवस्था न होने से गंदगी पसरी हुई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद ने शहर में शौचालयों का निर्माण तो करवाया है, लेकिन उनमें स्वच्छता बरकरार रखने में नाकाम साबित हुई है। उपायुक्त कार्यालय के समीप बनाए गए शौचालयों में हर समय गंदगी पसरी रहती है। हालत यह है कि यहां से गुजरने वाले लोगों को सांस तक लेना मुश्किल हो गया है। एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर में शौचालयों की बदतर हालत इन दावों की पोल खोल रही है। शहर के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में नगर परिषद के प्रति रोष व्याप्त है। नगर परिषद ने हाल ही में दावा किया था कि एक निजी कंपनी के साथ करार होने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाया जाएगा, लेकिन यह योजना भी सिरे नहीं चढ़ पाई। बस स्टैंड में भी यात्रियों को कई तरह की दिक्कतें पेश आती हैं। शौचालयों की सफाई पिछले लंबे समय से न होने पर यहां पर मक्खी-मच्छरों ने डेरा जमा लिया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद आज दिन तक समस्याओं के हल को कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई समय पर नहीं हो रही है। जबकि, कई वार्डों में तो स्ट्रीट लाइट्स भी नहीं जल रही। उधर, नगर परिषद के अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने कहा कि शहर में स्वच्छता को बरकरार बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए नप बचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed