{"_id":"5c72c64dbdec224db852772f","slug":"131551025741-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जोल (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुरुडू में जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान देहलां के तत्वावधान से गुणवत्ता शिक्षण के लिए सामुदायिक जागरूकता एवं सहभागिता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक मनीष पटियाल और खंड स्रोत केंद्र समन्वयक सुशील मल्होत्रा ने अंब खंड की पाठशालाओं से उपस्थित एसएमसी सदस्यों, पंचायत सदस्यों व अध्यापकों को गुणवत्ता शिक्षण का क्षेत्र और गुणवत्ता शिक्षण में हमारी भूमिका का आकलन करने के लिए प्रेरित किया। जिला परियोजना अधिकारी देवेंद्र चौहान ने शिक्षा विभाग द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए विभागीय योजनाओं से अवगत करवाया। हर योजना की सफलता के लिए समुदाय को सकारात्मक भूमिका का आह्वान किया। इस मौके पर गुणवत्ता शिक्षण में अग्रणी कार्य करने वाली पाठशालाओं की एसएमसी को भी सम्मानित किया गया।
प्राथमिक स्कूलों में चुरुडू, नारी, अंब और उच्च विद्यालय त्यूड़ी, सीसे स्कूल दियाड़ा व सीसे स्कूल अंदौरा की एसएमसी सम्मानित हुई। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री जयदेव खट्टा, कुलदीप ठाकुर, बीडीसी सदस्य अंजना कुमारी, ग्राम पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत टकारला विजय कुमार, उपप्रधान राम स्वरूप, प्रधान कटोहर अशोक धीमान, पूर्व प्रधान धंदड़ी मुकेश कुमार, प्रधान ठठ्ठल प्यारे लाल, पूर्व प्रधान रमन ठाकुर और राजीव कुमार, प्रधान नक्की नरेश चौधरी, डॉ. यशपाल पूर्व प्रधान नंदपुर, मंडल भाजपा कार्यकर्ता दीपक शर्मा, दीपक ठाकुर और विनय शर्मा, प्रधान नेहरियां अरुण लता, उपप्रधान हंबोली अश्विनी कुमार, प्रधानाचार्य सीसे स्कूल चुरुडू, अश्वनी कुमार जेई, बीआरसीसी राजीव शर्मा, अश्विनी कुमार, राजकुमार, अध्यापक अरुण पूर्ण, नरेश शर्मा, पन्ना लाल, सुमित भारद्वाज आदि और खंड अंब की सभी पाठशालाओं के एसएमसी सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और अध्यापक उपस्थित रहे।